• 09/07/2024

बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से यात्री बस पलटी 25 लोग गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से यात्री बस पलटी 25 लोग गंभीर रूप से घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां अंबिकापुर से जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए।बस में लगभग 25 यात्री सवार थे।

 

अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर छाबड़ा ट्रेवल्स की बस उत्तरप्रदेश जा रही थी।बस का नंबर (CG 15 DQ 4366) है।सुबह जैसे ही बस बसंतपुर थाना क्षेत्र के फुलीडुमर घाट पहुंची, वहां बस का ब्रेक फेल हो गया।बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इस मंजर को देखा और स्थानीय पुलिस और आसपास के लोगों को बस पलटने की जानकारी दी। आसपास रहने वाले बस्ती के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

 

आसपास के बस्ती में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने यात्री बस की खिड़कियाों का शीशा तोड़ा और घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला।बस एक्सीडेंट में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…