• 11/07/2024

दोस्ती.. ब्लैकमेल और गैंगरेप, नशीली दवाई खिलाकर 13 साल की बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म

दोस्ती.. ब्लैकमेल और गैंगरेप, नशीली दवाई खिलाकर 13 साल की बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 13 साल की एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर आरोपियों ने उसे हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के परिजन उसे बदहवास हालत में घर लेकर आए और पुलिस में इसकी शिकायत की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक पीड़िता की दोस्ती विवेकानंद रेसीडेंसी में रहने वाले एक नाबालिग से थी। नाबालिग आरोपी ने मंगलवार देर रात पीड़िता को मैसेज कर कहा कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें हैं। आरोपी ने पीड़िता  को मिलने के लिए कॉलोनी में स्थित मंदिर बुलाया।

अश्लील फोटो होने के डर से नाबालिग रात 2 बजे ही उससे मिलने के लिए पहुंच गई। मौके पर उसके नाबालिग दोस्त के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। जहां उन्होंने उसे नशीली दवाई खिला दी। किशोरी के नशे में आने के बाद दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

उधर देर रात बेटी को घर में न पाकर उसकी मां उसे खोजते-खोजते मंदिर के पास पहुंची। मां को देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बेटी को बदहवास हालत में लेकर वह घर पहुंची और पुलिस में इसकी शिकायत की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

Related post

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम…

Spread the love00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना रायपुर। पवित्र सावन माह के…
औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा…

Spread the love00 राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के…
अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री साय का आत्मीय जुड़ाव, गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री साय का आत्मीय…

Spread the love00 हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां 00 मुख्यमंत्री ने कहा – किसान…