• 11/07/2024

रेप पीड़िता की FIR ना लिखना थाना प्रभारी को पड़ गया भारी, SP ने लिया बड़ा एक्शन, हाथ से गई कुर्सी

रेप पीड़िता की FIR ना लिखना थाना प्रभारी को पड़ गया भारी, SP ने लिया बड़ा एक्शन, हाथ से गई कुर्सी
Spread the love

महासमुंद जिले के एक थाने में पदस्थ टीआई को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ गया । टीआई ने रेप के एक मामले में पीड़िता की FIR दर्ज करने से मना कर दिया और टालमटोल करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने SP से गुहार लगाई।पीड़िता की शिकायत के बाद SP ने तत्काल कार्रवाई की। इधर अधिकारी पर कार्रवाई की खबर मिलते ही आनन-फानन में FIR दर्ज की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म की पीड़िता FIR दर्ज कराने के लिए कोमाखान थाना पहुंची थी। उसने कांग्रेस नेता उत्तम राणा के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, मगर उसे काफी देर बिठाने के बावजूद FIR नहीं लिखी गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत टीआई शैलेन्द्र नाग से की, मगर उन्होंने भी पीड़िता को चलता कर दिया।

 

पीड़ित युवती ने FIR दर्ज नहीं होने पर सीधे एसपी आशुतोष सिंह से मुलाकात की और कोमाखान थाने के टीआई के खिलाफ शिकायत करते हुए उसकी FIR दर्ज करने की मांग की। इस शिकायत पर SP काफी नाराज हुए और उन्होंने अपने अधीनस्थों को तत्काल टीआई के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया। टीआई द्वारा FIR दर्ज नहीं करने की पुष्टि होने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से टीआई शैलेन्द्र नाग को सस्पेंड कर दिया गया।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…