• 12/07/2024

दोस्ती का खौफनाक अंजाम, 17 टुकड़े कर डैम में फेका शव, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार, पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड की स्टोरी

दोस्ती का खौफनाक अंजाम, 17 टुकड़े कर डैम में फेका शव, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार, पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड की स्टोरी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा के डैम में एक युवक की 17 टुकड़ों में मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

बीते बुधवार की सुबह चैतमा पुलिस चौकी क्षेत्र के गोपालपुर के डैम में ग्रामीणों को पानी में तैरता एक बैग नजर आया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग को बाहर निकलवाया। बैग में मानव शरीर के 17 टुकड़े मौजूद थे। जिसके बाद गोताखोंरों की मदद से पुलिस ने दो और बोरे में भरे शव के टुकड़ों को बाहर निकलवाया।

इसे भी पढ़ें: जगदलपुर दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, नाम जानकर चौंक जाएंगे 

डैम से मिले मानव अंगों के साथ पुलिस को एक पासपोर्ट भी मिला था। पासपोर्ट में दिए नाम और पते के आधार पर कोरबा पुलिस ने रांची पुलिस से संपर्क किया। पासपोर्ट में दिया नाम-पता दोनों सही पाया गया। सूचना पर युवक के परिजन रांची से कटघोरा सामुदायकित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने कटे हुए सिर के आधार पर उसकी शिनाख्त की।

इसे भी पढ़ें: 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह ने दी जानकारी 

मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद वसीम अंसारी, निवासी लुअरबाजार, कांटातौली रांची के तौर पर की गई। मृतक वसीम सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत था।

सायबर पुलिस की जांच में मृतक वसीम की बातचीत बिलासपुर में रहने वाली एक किशोरी से लगातार हो रही थी। वसीम के साथ अंतिम बार बातचीत के बाद लड़की का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी रजा खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत 

किशोरी अपने प्रेमी के साथ ग्राम चैतमा में किराए पर एक मकान लेकर रह रहे थे। किशोरी की इंस्टाग्राम में वसीम के साथ दोस्ती हो गई। बातचीत में वसीम ने उसे बताया कि वह सऊदी अरब से वापस आ रहा है। यह सोचकर कि वह काफी रुपये-पैसे लेकर आ रहा होगा। लड़की ने उसे बिलासपुर बुलाया।

वसीम 1 जुलाई को रांची पहुंचा और अगले दिन ट्रेन से वह बिलासपुर आ गया। लड़की उसे लेकर प्रेमी रजा खान के घर आ गई। यहां रात्रि 11ः00 बजे जब वह लड़की से बात कर रहा था। योजना के मुताबिक रजा खान ने मुर्गी काटने वाले हथियार से वसीम के गर्दन पर वार कर दिया। हमले से घायल वसीम जब तड़प रहा था तो किशोरी ने उसका पैर पकड़ लिया और रजा खान ने हथियार से ताबड़तोड़ उसके गर्दन पर वार कर धड़ से अलग कर दिया और उसके बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े  कर दिया।

3 जुलाई की रात को को दोनों ने उसके शरीर के टुकड़ों को गोपालपुर डैम में फेंक दिया। किशोरी ने वसीम के मोबाइल से 3 लाख रुपये अपने और कुछ अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिया। इसके साथ ही उसके मृतक की सोने की चैन और अन्य सामान को घर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का सामान, उसका मोबाइल और हथियार को बरामद कर लिया है।

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…