• 13/07/2024

बड़ी खबर: पूर्व CM और दो सीनियर IPS पर ‘हत्या के प्रयास’ का केस दर्ज, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

बड़ी खबर: पूर्व CM और दो सीनियर IPS पर ‘हत्या के प्रयास’ का केस दर्ज, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Spread the love

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद किसी न किसी मुश्किलों का उन्हें सामना करना पड़ रहा है। पहले उनके आवास पर बने निर्माण को गिरा दिया गया। अब उनके खिलाफ तेलगु देशम पार्टी (TDP) के विधायक के. रघुराम कृष्ण राजू ने हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने जगन मोहन रेड्डी के साथ ही दो वरिष्ठ IPS और दो रिटायर्ड अफसरों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई और अमन सिंह गैंग का कोयला कारोबारी पर अटैक, शूटरों ने बरसाई गोलियां 

क्या-क्या आरोप लगाया?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक ने ईमेल के जरिए शिकायत की थी। इस पर कानूनी सलाह लेने के बाद केस दर्ज किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के अलावा वरिष्ठ IPS अफसर पीवी सुनील कुमार और पीसीआर सीतारमणजनेयुलु के साथ ही गुंटूर सरकारी अस्पताल की पूर्व अधीक्षक जी प्रभावती के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विधायक का आरोप है कि 14 मई 2021  को उन्हें अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया गया, धमकी दी गई और प्रताड़ित किया गया।

इन धाराओं में केस दर्ज

विधायक के गंभीर आरोपों के मद्देनजर नगरमपालम थाना में IPC की धारा 120 B, 166, 167, 197, 307, 326, 465 और 506 के साथ ही धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला 3 साल पुराना होने की वजह नए कानून की बजाय भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

फिलहाल इस मामले में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वहीं जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उन्होंने भी पूरे मामले में चुप्पी साध ली है।

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट सहित अयोध्या के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव, बेर सहित भांचा राम को भेंट करेंगे ये उपहार 

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…