• 14/07/2024

पति की प्रताड़ना से तंग मां का खौफनाक कदम, 4 बच्चों सहित कुएं में कूदी, सभी बच्चों की मौत

पति की प्रताड़ना से तंग मां का खौफनाक कदम, 4 बच्चों सहित कुएं में कूदी, सभी बच्चों की मौत
Spread the love

पति से विवाद के बाद एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सुनकर दिल दहल जाएगा। विवाद के बाद महिला अपने 4 बच्चों सहित आत्महत्या के लिए कुएं में कूद गई। घटना में चारों बच्चों की मौत हो गई। वहीं महिला की जान बचा ली गई है। घटना  की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मामला मध्य प्रदेश के गरोठ इलाके के पीपलखेड़ा गांव की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को यहां रहने वाली महिला 40 वर्षीय सुगनबाई का अपने पति रोडू सिंह बंजारा से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे आहत होकर महिला रात में ही बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। रात भर आंगनबाड़ी में रहने के बाद उसने अगले दिन रविवार सुबह खेत में बने कुएं में बच्चों (दो बेटी और दो बेटे) को साथ लेकर छलांग लगा दी।

बच्चों सहित महिला के कुएं में कूदने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कुएं में उतर गए। महिला को बचाने में लोगों को कामयाबी मिल गई। लेकिन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। पानी में डूबने की वजह से चारों बच्चों बंटी उम्र 9 वर्ष, अनुष्‍का 7 वर्ष, मुस्‍कान 4 वर्ष और कार्तिक 2 वर्ष की मौत हो गई। चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि शादी के बाद से ही महिला का पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था। पति कंबल बेचने बाहर जाता था और घर आने पर रोज पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। शनिवार को भी जब वह कंबल बेचकर आया तो उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…