• 14/07/2024

पति से विवाद हुआ तो बच्चों के साथ कुएं में मां ने लगाई छलांग, मासूमों की हुई मौत

पति से विवाद हुआ तो बच्चों के साथ कुएं में मां ने लगाई छलांग, मासूमों की हुई मौत
Spread the love

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पति पत्नी के झगड़े का अंजाम बच्चों को भूगतना पड़ गया।यहां एक महिला अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में चारों बच्‍चों की मौत हो गई। वहीं मां को बचा लिया गया है। पति से विवाद के बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के गरोठ थाना इलाके के पीपलखेड़ा गांव का है। यहां की रहने वाली महिला सुगना बाई को उसका पति रोड सिंग बंजारा प्रताड़ित करता था। काम से लौटकर उससे मारपीट करता था। शनिवार रात को भी सुगना से मारपीट की थी।

 

पति से बचकर महिला रात में चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। रात भर यहीं रही। सुबह बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और यहां कुएं में छलांग लगा दी। इधर, जैसे ही महिला के बच्‍चों के साथ कुएं में कूदने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन वे बच्‍चों को नहीं निकाल पाए।

 

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…