• 17/07/2024

Breaking: 6 घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Breaking: 6 घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Spread the love

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गढ़चिरौली में  पुलिस नक्सली एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है करीब 6 घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।  एनकाउंटर खत्म होते ही 12 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10 बजे गढ़चिरौली से एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया। इसमें डिप्टी SP ऑप्स के नेतृत्व में 7 सी 60 पार्टियों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया, क्योंकि गांव के पास 12-15 नक्सलियों के डेरा डाले होने की विश्वसनीय जानकारी मिली थी। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर फायरिंग हुई और पुलिस के जवानों ने 12 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 3 AK47, 2 इंसास, 1 कार्बाइन, 1 SLR समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए हैं। इधर, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुलिसकर्मियों को इस कामयाबी पर 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…