• 18/07/2024

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 4 घायल, CM ने शहीदों को किया नमन, कहा- माओवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रहेगी

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 4 घायल, CM ने शहीदों को किया नमन, कहा- माओवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रहेगी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिले के तर्रेम इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 4 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल के जवान सर्च ऑपरेशन के बाद वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बीजापुर के मंडमरिका के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। इस हमले में एसटीएफ के हेड कांस्टेबल भरत  लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह शहीद हो गए। वहीं कोमल यादव, पुरुषोत्तम नाम, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जवानों की शहादत पर संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ” माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।”

Related post

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : चौधरी

रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के विकास…

Spread the love00 10,783 करोड़ की लागत से विभिन्न राज्यों में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी रायपुर। प्रधानमंत्री…
CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य…
ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : आबकारी विभाग ने तीन अफसर सस्पेंड, इस…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी…