- 18/07/2024
छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, सूडा का क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ को आज राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने वाला है। दरअसल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।ये सम्मान पुरस्कार शहरी ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसी के साथ ही सूडा ने भी अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ काम कर एक नई पहचान बनाई है।
इसके साथ ही प्रदेश के बिलासपुर जांजगीर चांपा रायगढ़ भाटापारा जिलों को पुरस्कार किए जाएंगे। ये समारोह आज दिल्ली में आयोजित होगा।इसके माध्यम से राज्य के शहरी गरीब परिवारों को उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
यह पुरस्कार शहरी गरीबों को सशक्त बनाने के लिए दिया जा रहा है। ये पुरस्कार योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में किए गए कार्यों के लिए हैं। ये पुरस्कार केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत अधिकारी ग्रहण करेंगे।