• 18/07/2024

साजिश का शिकार हुई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस! हादसे के पहले हुआ धमाका, लोको पायलट का बड़ा दावा

साजिश का शिकार हुई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस! हादसे के पहले हुआ धमाका, लोको पायलट का बड़ा दावा
Spread the love

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ रेल हादसे के पीछे साजिश की बू आ रही है। ट्रेन के लोको पायलट का दावा किया है कि ट्रेन हादसे के पहले उन्होंने धमाके की आवाज सुनी थी। लोको पायलट के दावे के बाद अब रेलवे ने साजिश के एंगल से जांच शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक यात्री ने भी हादसे के पहले धमाके की आवाज सुनी थी। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कहा, “मुझे हाजीपुर जाना था। घटना से पहले हल्का विस्फोट हुआ और उसके बाद जोर से झटका महसूस हुआ और हमारा कोच पटरी से उतर गया।”

आपको बता दें गुरुवार दोपहर यूपी के गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।

हादसे के बाद रेलवे द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया गया। वहीं इस रुट से गुजरने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया साथ ही कई ट्रेनों का रुट परिवर्तन किया गया। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रुप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रुप से घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…