• 20/07/2024

दाऊद इब्राहिम आतंकवादी, गिरोह के सदस्य होने पर ही नहीं लागू होगा UAPA, हाईकोर्ट ने 2 को दी जमानत

दाऊद इब्राहिम आतंकवादी, गिरोह के सदस्य होने पर ही नहीं लागू होगा UAPA, हाईकोर्ट ने 2 को दी जमानत
Spread the love

केंद्र सरकार ने 4 सितंबर 2019 को एक अधिसूचना जारी कर बताया कि दाऊद इब्राहिम को यूएपीए के तहत आतंकवादी के रूप में अधिसूचित किया था। जस्टिस भारती डांगरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ ने अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी के साथ जुड़े होने और ड्रग्स जब्ती मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को जमानत दे दी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को व्यक्तिगत तौर पर आतंकवादी घोषित किया गया है। कोर्ट ने कहा कि, इस वजह से दाऊद के गिरोह डी-कंपनी से जुड़े होने के लिए ही किसी पर यूएपीए कानून के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

एटीएस ने दावा किया था कि फैज भिवंडीवाला, जिसके पास से 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया था, और परवेज वैद, दाऊद इब्राहिम गिरोह के सदस्य थे।अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भले ही पाकिस्तान में छुपा बैठा है, लेकिन उसने भारत के कई राज्यों में ड्रग्स का पूरा जाल बिछा रहा है। मीरा भायंदर पुलिस ने बुधवार ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ते हुए डी कंपनी के इस ड्रग्स कारोबार का भंडाफोड़ किया

बता दें कि, अगस्त 2022 में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते ने दाऊद इब्राहिम गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था।दोनों पर आतंकवादी संगठन का सदस्य होने, आतंकवादी कृत्य करने और अपराध के लिए धन इकट्ठा करने के साथ-साथ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम प्रावधानों के तहत यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…