• 20/07/2024

Breaking: एक्सीडेंट में केंद्रीय मंत्री सहित 3 घायल, सिर पर आई चोट

Breaking: एक्सीडेंट में केंद्रीय मंत्री सहित 3 घायल, सिर पर आई चोट
Spread the love

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान उनकी गाड़ी काफिले में चल रही एक गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में वो घायल हो गए हैं। उनके साथ ही उनका निजी सचिव और रसोइया को भी चोट आई है। हादसे के बाद उन्होंने दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर दूसरी गाड़ी में सवार होकर रवाना हो गए। यह हादसा मझोला-विज्टी रोड में स्थित बहरूआ गांव में हुआ है।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आए इलाकों के दौरे पर थे। इसी दौरान काफिले में शामिल एस्कॉर्ट कार ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जितिन प्रसाद की गाड़ी भी रुक गई लेकिन पीछे से आ रही कार ने केंद्रीय मंत्री की कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में जितिन प्रसाद के सिर पर मामूली चोट आई है। हादसे के बाद वो दूसरी कार से रवाना हो गए।

Related post

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी – जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को…

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम…

Spread the love00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना रायपुर। पवित्र सावन माह के…
औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा…

Spread the love00 राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के…