• 20/07/2024

रायपुर के 2 सबसे बड़े मॉल में छापा, जनता की सेहत से किया जा रहा खिलवाड़, सामने आई मोमोज और पिज्जा हट की हकीकत

रायपुर के 2 सबसे बड़े मॉल में छापा, जनता की सेहत से किया जा रहा खिलवाड़, सामने आई मोमोज और पिज्जा हट की हकीकत
Spread the love

रायपुर के दो बड़े मॉल में छापामार कार्रवाई हुई है।  मैग्नेटो और सिटी सेंटर मॉल में खाद्य विभाग ने रेड की। इस दौरान खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं मिला। सिटी सेंटर मॉल, मोमोज अड्डा के साथ ही मैग्नेटो मॉल में केएफसी और पिज्जा हट पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान खाने बनाने के दौरान सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा गया था।

 

मैग्नेटो मॉल के KFC में खाद्य पदार्थों को तलने में  उपयोग किए जाने वाले तेल की जांच की गई। जिसमें 30% से अधिक TPM पाया गया जो की Fssai द्वारा निर्धारित अधिकतम मात्रा 25% से ज्यादा है। मौके पर तेल को जब्त किया गया।साथ ही वेज और नॉन वेज के लिए अलग अलग काउंटर भी नहीं मिले।

 

इधर, सिटी सेंटर में वेज एवं नॉनवेज के लिए अलग फ्रीजर नहीं पाया गया। और तो और मान्य एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल प्रोग्राम कराया जाना नहीं पाया गया। वहीं संस्था के कार्यरत  कर्मियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं पाया गया।

 

मोमोज अड्डा में एक्सपायर सूजी का इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां भी APPROVED एजेंसी  से पेस्ट कंट्रोल नहीं कराया गया था।  मोमोस के लिए इस्तेमाल मैदा में गंदगी पाई गई। ऐसे में लगभग 25 किलोग्राम मैदा को नष्ट कराया गया साथ ही सैंपल को जांच के लिए भिजवाया गया।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…