• 20/07/2024

पेट से निकली 2 फीट लंबी लौकी, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान 

पेट से निकली 2 फीट लंबी लौकी, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान 
Spread the love

मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के पेट से 2 फीट की लौकी निकली। लौकी में डंठल लगा हुआ था। जब डॉक्टर ने ऑपरेशन किया तब वह भी दंग रह गए। ऑपरेशन करके पेट से लौकी तो निकाल दी गई, लेकिन आखिरकार यह लौकी पेट में पहुंची कैसे यह कौतूहल का विषय है।

 

मामला छतरपुर जिले का है। दो दिन पहले खजुराहो क्षेत्र से एक व्यक्ति छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचा था। यह व्यक्ति पेट दर्द की शिकायत लेकर आया था। डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया की व्यक्ति ने पेट दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उसका एक्सरे किया। जिसमें पेट में एक लंबी सी चीज दिखाई दे रही थी। जब इस केस को बारीकी से समझा गया तो पता चला की उसके पेट में डंठल सहित लौकी मौजूद है।

 

 

मरीज के पेट में बहुत दर्द था इसलिए एक्सरे के बाद ऑपरेशन के लिए एक टीम बनाई गई। एक्सरे के बाद पता पड़ा कि पेट में कोई लंबी चीज है और इसके कारण उसकी आंत भी फट गई थी। जिसके बाद फिर ऑपरेशन किया गया। बड़ी आंत भी फट चुकी थी जिसे रिपेयर कर मल द्वार का मार्ग फिलहाल पेट से किया गया है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…