• 22/07/2024

अश्लील वीडियो डिलीट करने को लेकर हुआ विवाद, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

अश्लील वीडियो डिलीट करने को लेकर हुआ विवाद, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय जेल के प्रहरी इनोश बख्श की हत्या की गुत्थी नगरनार पुलिस ने सुलझा ली है।जेल प्रहरी की मौत मामले में बस्तर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।15 जुलाई की सुबह नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल गांव में केंद्रीय जेल जगदलपुर के जेल प्रहरी इनोस बक्श की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली थी।

 

बता दें कि पहले पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी लेकिन लेकिन बाद में यह मामला हत्या का निकला।पुलिस ने इस मामले में सुरेश बघेल, साधुराम नाग और कामेश्वर बघेल को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: 

 

बताया जा रहा है कि हत्या की रात तीनों आरोपी और जेल प्रहरी इनोस बक्श ने शराब पी। इस दौरान आरोपियों और जेल प्रहरी के बीच एक अश्लील वीडियो को लेकर बहस हो गई। जेल प्रहरी ने कामेश की बहन का अश्लील वीडियो अपने पास होना बताया।जिसके बाद अश्लील वीडियो को डिलीट करने की बात को लेकर ही विवाद हुआ था, आरोपियों ने जेल प्रहरी इनोस बक्श के साथ जमकर मारपीट की। और उसकी हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…