• 22/07/2024

‘घटिया अफवाह पर ध्यान न दें’, राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की खबर को बताया झूठ, Video किया जारी

‘घटिया अफवाह पर ध्यान न दें’, राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की खबर को बताया झूठ, Video किया जारी
Spread the love

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया में चल रही इस खबर के बाद गायक ने एक वीडियो जारी करते हुए गिरफ्तारी की खबर को अफवाह बताया है।

राहत फतेह अली खान ने दुबई से वीडियो जारी कर कहा, “यहां दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और यहां बहुत अच्छे से मेरे गाने रिकॉर्ड हो रहे हैं। सबकुछ ठीक है और मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि घटिया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। ऐसा कुछ नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं। इंशाल्लाह मैं बहुत जल्द अपने देश वापस आऊंगा। मैं सुपरहिट गानों से एंटरटेन करूंगा। दुनिया भर में मेरे जितने फैन हैं घटिया खबरों पर कान ना धरें और अपना वक्त बर्बाद ना करें। आप लोग मेरी पावर हैं।”

आपको बता दें राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने की खबर आ रही थी। खबरों के मुताबिक उऩके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर गायक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि राहत फतेह अली खान का उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद से लंबे समय से विवाद चल रहा है। सलमान अहमद ने उनके खिलाफ दुबई सहित कई शहरों में मामले दर्ज कराया है।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…