• 23/07/2024

NEET: दोबारा नहीं होगी NEET की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- व्यापक गड़बड़ी के सबूत नहीं

NEET: दोबारा नहीं होगी NEET की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- व्यापक गड़बड़ी के सबूत नहीं
Spread the love

नीट पेपर लीक मामले में मंगलवार 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। सुप्रीम कोर्ट ने नीट के दोबारा पेपर कराए जाने से इंकार कर दिया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह मामला बड़ी संख्या में छात्रों को प्रभावित करने वाला है। इसलिए हम दोबारा परीक्षा को न्यायोचित नहीं मानते।

जांच अभी तक अधूरी है। हमने केंद्र से जवाब मांगा था कि 4750 परीक्षा केंद्रों में कहां-कहां गड़बड़ी रही। अभी तक उपलब्ध सामग्री के हिसाब से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि परीक्षा की पवित्रता पूरी तरह से प्रभावित हुई है।

चीफ जस्टिस ने कहा कि इस साल की परीक्षा के नतीजों की तुलना हमने पिछले 3 साल के आंकड़ों से भी की। इससे ऐसा नहीं लगता कि व्यापक गड़बड़ी है। हम मानते हैं कि दोबारा परीक्षा का 20 लाख से अधिक छात्रों पर दुष्परिणाम होगा। अकादमिक सत्र गड़बड़ा जाएगा पढ़ाई में देरी होगी। इसलिए हम दोबारा परीक्षा को न्यायोचित नहीं मानते।

Related post

ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घर में दो बच्चे और पिता की मिली लाश

ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 3 लोगों की…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पिता और उसके दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी…
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में…

Spread the loveजिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि सरगुजा में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…
किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होती है- उद्योग मंत्री देवांगन

किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव…

Spread the love00 समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का समापन किया उद्योग मंत्री ने रायपुर। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…