• 23/07/2024

NEET-UG को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षा परिणाम को लेकर कही ये बात…पढ़िए पूरी खबर

NEET-UG को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षा परिणाम को लेकर कही ये बात…पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा (NEET-UG EXAM) को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने परीक्षा को रद्द करने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले कि बड़े स्तर पर परीक्षा में घोटाला या गड़बड़ी की गई है। इसके भी प्रमाण नहीं हैं कि योजनाबद्ध तरीके से पेपर को लीक किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि परीक्षा की पवित्रता पर कोई सवाल नहीं उठाता है। ऐसे में इसे रद्द किया जाना सही नहीं होगा। अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी छात्र को फायदा पहुंचाया गया है तो उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

नीट यूजी परीक्षा पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा अगर परीक्षा दोबारा ली जाती है तो 20 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित होंगे। लेकिन परीक्षा में धांधली व्यापक स्तर पर हुई है, इसके कोई सबूत नहीं पेश हुए हैं। ऐसे में इन सब बच्चों के साथ जबरदस्ती नहीं की जा सकती। इससे मेडिकल में प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित होगी।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…