• 28/07/2024

शादी का ढोंग कर महिलाओं से ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हथ्थे, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था शिकार!

शादी का ढोंग कर महिलाओं से ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हथ्थे, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था शिकार!
Spread the love

महाराष्ट्र के पालघर पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने देश भर में 20 से अधिक महिलाओं से शादी की।पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं से शादी करता और फिर कुछ मजबूरी बताकर महिलाओं से पैसे और उनका कीमती सामान ठग लेता और फिर फुर्र हो जाता।

 

इसमें 43 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शादी करने का जुनून था। यही वजह है कि उसने एक-दो नहीं बल्कि 20 से अधिक महिलाओं से न केवल उसने शादी की और उनके कीमती सामान ठग लिए।

इसे भी पढ़ें: सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिसर हुआ बड़ी ठगी का शिकार, पोर्न फिल्म का डर दिखाकर 54 लाख का लगाया चूना

इतना ही नहीं 43 साल होने के बाद भी यह शख्स अपने आप को कुंवारा बताता था तो किसी को तलाकशुदा कहकर ठगी का शिकार बनाता। वैवाहिक वेबसाइट पर विज्ञापन देता था और विशेषकर तलाकशुदा या विधवा महिला से संपर्क साधता था।बातों में लुभाकर वह महिलाओं को अपने मोहपाश में फंसा लेता था।

इसे भी पढ़ें: 2 साल के मासूम की ट्रेन से कटकर मौत; खंडवा में धड़ और महाराष्ट्र में मिला सिर 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और गहने बरामद किए हैं। वहीं पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि नियाज शेख ने वैवाहिक साइटों पर तलाकशुदा और विधवाओं को निशाना बनाया और उनसे शादी की फिर उनका कीमती सामान ठग लिया

Related post

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक…

Spread the loveअंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बुधवार देर शाम हुई एक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था…
Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को कब लगी रही एकादशी तिथि, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को…

Spread the loveHindi Panchang, 24 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है. आज शाम 6.12…
Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 June 2026 : आज 24 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…