• 29/07/2024

जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने दी CM को जान से मारने की धमकी, प्रशासन का बड़ा एक्शन.. तीन लोगों को किया सस्पेंड

जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने दी CM को जान से मारने की धमकी, प्रशासन का बड़ा एक्शन.. तीन लोगों को किया सस्पेंड
Spread the love

राजस्थान के CM को जान से मारने की धमकी मिली। जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें की कॉल दौसा जेल से किया गया था। जेल में छापे में 10 फोन और आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें जेल की बड़ी लापरवाही सामने आई है।यह धमकी एक बदमाश ने दी है, जो दौसा जिला जेल में बंद है। वह दार्जिलिंग का रहने वाला है। उसने पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में फोन किया और कहा कि वह मुख्यमंत्री की हत्या कर देगा।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने नंबर के आधार पर सर्च शुरू किया तो यह फोन दौसा जिला जेल में बरामद हुआ। उसके बाद वहां पर सर्च की गई है। वहां से आज दोपहर तक 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: 1 अगस्त को लागू होंगे यह नए नियम, जानिए इसका आपकी जेब पर कैसे पढ़ने वाला है असर

इस पर डीआईजी जेल प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए जेल के कार्यवाहक अधीक्षक, जेलर और मुख्य प्रहरी समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया है।

Related post

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, निर्माणाधीन कॉलेज कैंपस में अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, निर्माणाधीन कॉलेज…

Spread the loveसिंगरौली में निर्माणाधीन  मेडिकल कॉलेज में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बच्ची…
10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला, मौके पर हुई 7 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार…