• 29/07/2024

1 अगस्त से लागू होंगे यह नए नियम, जानिए इसका आपकी जेब पर कैसे पड़ने वाला है असर

1 अगस्त से लागू होंगे यह नए नियम, जानिए इसका आपकी जेब पर कैसे पड़ने वाला है असर
Spread the love

देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव देखने को मिलते हैं और दो दिन बाद 1 अगस्त को भी कई रूल चेंज होने जा रहे हैं, आने वाले एक अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेगा, जो सीधे आपके जेब में असर डालेगा। जिसमें आपको एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड तक के नियमों बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन चीजों में होगा बदलाव।आपको बता दें कि एक अगस्त से लेन देने के लिए नए नियम लागू होंगे।

दरअसल, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए के भुगतान थर्ड पार्टी ऐप CRED, Paytm, Mobikwik, Freecharge और अन्य से किए जाएंगे, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा और प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपये तय की गई है। फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

हालांकि, 15,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर कुल राशि पर 1% शुल्क लगेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और 1 अगस्त 2024 को सुबह छह बजे से संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं।

बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, तो वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज देखने को नहीं मिला है। 1 अगस्त 2024 से गूगल मैप के नियम भी बदल रहे हैं। गूगल ने भारत में अपनी सर्विस चार्जेस में 70 फीसदी की कटौती करने का एलान किया। इसके अलावा अब चार्जिस का भुगतान डॉलर की जगह रुपये में होगा।

 

 

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…