• 30/07/2024

Big Breaking: केरल में लैंड स्लाइड से 24 की मौत, सैकड़ों मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

Big Breaking: केरल में लैंड स्लाइड से 24 की मौत, सैकड़ों मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
Spread the love

केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सैकडों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और दो-दो लाख रुपये मुआजवा का ऐलान किया है।

हादसा मेप्पड़ी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में आज तड़के 30 जुलाई का है। रात तकरीबन 2 बजे के आसपास मुंडक्कई टाउन में पहला लैंड स्लाइड हुआ। जिसके बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी दौरान सुबह 4 बजे के आसपास चूलल माला में दूसरा लैंड स्लाइड हुआ।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक अभी भी सैकड़ों लोग मलबे के नीचे दबे हैं। जिसके रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधाएं आ रही है।

हादसे के बाद केरल मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सीएमओ द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि वायुसेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। सीएमओ ने कहा, “भारी बारिश के बाद वायनाड में भूस्खलन हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और नेशनल हेल्थ मिशन ने कंट्रोल रूम खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए 9656938689 और 8086010833 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर एमआई-17 और एक एएलएच रवाना हो गए हैं।”

हादसे पर राहुल गांधी ने कहा, “मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड जिला कलेक्टर से बात की है, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि बचाव अभियान चल रहा है। मैंने उनसे सभी एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने और राहत प्रयासों के लिए जरूरी किसी भी मदद के बारे में हमें सूचित करने का अनुरोध किया है। मैं केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा और उनसे वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध करूंगा। मैं सभी यूडीएफ कार्यकर्ताओं से बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन की सहायता करने का आग्रह करता हूं।”

Related post

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद…

Spread the love  रायपुर- विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक…
संवेदनशील मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में दिव्यांगों को मिल रहा सम्मान और संबल

संवेदनशील मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में…

Spread the love 00 आवेदन के तुरंत बाद घर पहुंची व्हीलचेयर, समाज कल्याण विभाग की त्वरित पहल से मैकिन बाई के…
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अभिनव पहल

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन…

Spread the love00 30 जुलाई को प्रदेश में पहली बार आयोजित होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ 00 महतारी वंदन योजना की…