• 29/07/2024

ज्यादा चाय पीने की आदत बढ़ाता है कैंसर का जोखिम, इन चीजों को अपनाकर रह सकते हैं आप सेहतमंद

ज्यादा चाय पीने की आदत बढ़ाता है कैंसर का जोखिम, इन चीजों को अपनाकर रह सकते हैं आप सेहतमंद
Spread the love

दुनियाभर में कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीमारी की चपेट में लगभग हर उम्र के लोग आ चुके हैं। कैंसर से हर साल लाखों मौतें हो रही है। वैसे तो कैंसर कई कारणों से होता है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अब यह चाय से भी हो सकता है। जी, हां एक चाय का कप भी आपको कैंसर का मरीज बना सकता है।

 

जानकारी के मुताबिक अगर आप रोजाना प्लास्टिक के कप में चाय पी रहे हैं,तो आप कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। दरअसल, प्लास्टिक के कप में हाइड्रोकार्बन होता है और जब आप चाय को इन कप डालकर पीते हैं यह हाइड्रोकार्बन चाय में मिल जाता है, जिससे आपको कैंसर का खतरा हो सकता है।एक्स्पर्ट की मानें तो गर्म होने पर प्लास्टिक के कप से हाइड्रोकार्बन निकलता है।जिससे कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।इसी तरह प्लास्टिक बोतल से पानी पीने से भी कैंसर हो सकता।रोजाना 60 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में चाय या कॉफी या बाकी गर्म चीजें पीने से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

 

दरअसल, पानी की बोतल में लंबे समय तक पानी रहने पर वह प्लास्टिक में मौजूद हाइड्रोकार्बन के संपर्क में आ जाता है और जब हम पानी पीते हैं तो इसके जरिए हाइड्रोकार्बन हमारे शरीर में चला जाता है।इतना ही नहीं प्लास्टिक बोतल में डायोक्सिन केमिकल भी होता है जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है।

 

इसी तरह देर रात में खाना खाने से भी कैंसर हो सकता है। खाने और सोने के बीच करीब दो घंटे का गैप होना चाहिए। देर रात में खाना खाने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है। इसके चलते सेल्स के असामान्य तरीके से बढ़ने का रिस्क रहता है और कैंसर का खतरा बढ़ा जाता है।

कैंसर से निपटने के लिए क्या करें?

एक्स्पर्ट का कहना है कि कैंसर से निपटने के लिए लोगों को जागरुक करना जरूरी है। ज्यादातर लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि कैंसर की स्क्रीनिंग कब करानी चाहिए।कई मामलों ऐसे सामने आते हैं किन शरीर में सालों तक बीमारी पनपती रहती है और लोग इसपर ध्यान नहीं देते।यही वजह है कि कैंसर के अधिकतर मामले एडवांस स्टेज में रिपोर्ट होते हैं।

अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव करके, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर जोखिम कारकों को कम करके कैंसर से बचा जा सकता है।

 

Related post

मानसून के साथ बीमारियों की भी एंट्री, बारिश में जोड़ों के दर्द से हो रहे परेशान.. तो इस तरह रखिए अपना ध्यान

मानसून के साथ बीमारियों की भी एंट्री, बारिश में…

Spread the loveमानसून ने सिर्फ लोगों के लिए राहत लेकर आता है, बल्कि ये कई तरह की बीमारियों का कारण भी…
अगर आपको होती हैं ये 9 परेशानियां, तो आप हो सकते हैं खून की कमी के शिकार

अगर आपको होती हैं ये 9 परेशानियां, तो आप…

Spread the loveआज के समय में एनीमिया यानी खून की कमी की शिकायत बहुत से लोगों को होती है। इसकी मुख्य…