• 30/07/2024

Train Accident: हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत, 20 घायल, कई ट्रेनें रद्द

Train Accident: हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत, 20 घायल, कई ट्रेनें रद्द
Spread the love

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रुप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12810 मुंबई-हावड़ा सोमवार रात को हावड़ा से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। जमशेदपुर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर बड़ाबांस के पास मंगलवार सुबह पौने 4 बजे हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के 22 में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए।

मालगाड़ी भी पटरी से उतरी

हादसे की जानकारी लगते ही रेलवे ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल के करीब ही एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई।

हावड़ा-मुंबई मेल के हादसे का शिकार होने की वजह से इस रूट की 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि 4 ट्रेनों को  पिछले/अगले स्टेशन से ही रवाना करने या रोकने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

  • टाटानगर : 06572290324
  • चक्रधरपुर : 06587 238072
  • राउरकेला: 06612501072, 06612500244
  • हावड़ा: 9433357920, 03326382217
  • रांची: 0651-27-87115
  • एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
  • एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
  • केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
  • सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
  • पी एंड टी 022-22694040
  • मुंबई: 022-22694040
  • नागपुर: 7757912790

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…