• 01/08/2024

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Spread the love

देश में इन दिनों मानसून अपने पूरे शबाब में है। कई राज्यों में तो यह कहर बन कर बरस रहा है। केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 276 लोगों की मौत हो गई है। बद्रीनाथ हाइवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर हजारों श्रद्धालु और अन्य लोग फंसे रहे। नोएडा, गाजियाबाद सहित दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। यहां भी लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। झारखंड में दो दिनों में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश और देश के अन्य 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

IMD ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में सामान्य बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी तट पर अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बाऱिश की संभावना जताई है।

 

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…