• 01/08/2024

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Spread the love

देश में इन दिनों मानसून अपने पूरे शबाब में है। कई राज्यों में तो यह कहर बन कर बरस रहा है। केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 276 लोगों की मौत हो गई है। बद्रीनाथ हाइवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर हजारों श्रद्धालु और अन्य लोग फंसे रहे। नोएडा, गाजियाबाद सहित दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। यहां भी लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। झारखंड में दो दिनों में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश और देश के अन्य 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

IMD ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में सामान्य बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी तट पर अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बाऱिश की संभावना जताई है।

 

Related post

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…
दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, मुख्यमंत्री ने भेंट किया लैपटॉप

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने पूछा—“आगे क्या बनना चाहती हो?”, जयमंती बोलीं—“शिक्षक बनना चाहती हूं” 00 मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला- “शिक्षक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा…

Spread the loveरायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त…