• 01/08/2024

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट का आया फैसला, हिंदू पक्ष की बड़ी जीत

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट का आया फैसला, हिंदू पक्ष की बड़ी जीत
Spread the love

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। इस मामले में हिंदू पक्ष ने 18 याचिकाएं दाखिल कर शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन को हिंदू पक्ष की बताया था। हिंदू पक्ष ने कोर्ट से उस जमीन पर पूजा करने का अधिकार मांगा था। मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर हिंदू पक्ष की याचिकाओं को खारिज करने की मांग की थी।

मुस्लिम पक्ष ने प्लेसेस ऑफ़ वरशिप एक्ट, लिमिटेशन एक्ट, वक्फ एक्ट और स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट का हवाला देते हुए हिंदू पक्ष की सभी 18 याचिकाओं को खारिज किए जाने दलीलें पेश की थी। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की यचिकाओं को खारिज करते हुए अपने फैसले में कहा कि हिंदू पक्ष के सभी मुकदमे सुनने लायक हैं। इसके बाद यह साफ हो गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिंदू पक्ष की सभी 18 याचिकाओं पर सुनवाई जारी रहेगी।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…