• 01/08/2024

इन 2 नामी गिरामी डेंटल कॉलेजों को तत्काल बंद करने नोटिस जारी, सालों से कर रहे थे..

इन 2 नामी गिरामी डेंटल कॉलेजों को तत्काल बंद करने नोटिस जारी, सालों से कर रहे थे..
Spread the love

छत्तीसगढ़ में दो नामी गिरामी डेंटल कॉलेज पिछले कई साल से अवैध रुप से संचालित हो रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर भिलाई के कुरूद रोड कोहका में स्थित रुंगटा डेंटल कॉलेज और अंजोरा में स्थित मैत्री डेंटल कॉलेज अवैध रुप से संचालित किया जा रहा  है। दुर्ग नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी अनिल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ राज्य डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार को रुंगटा डेंटल कॉलेज पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। वहीं मैत्री डेंटल कॉलेज को तत्काल बंद करने का नोटिस जारी किया है।

जांच में पाई गई ये खामियां

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी ने कॉलेज में दबिश देकर जांच  की थी। जिसमें खुलासा हुआ कि संजय रुंगटा ग्रुप के रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च पिछले 10 सालों से बिना लाइसेंस अवैध रुप से संचालित किया जा रहा था। यही नहीं कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को अवैध तरीके से इंटर्नशिप भी कराई जा रही है। जो कि नर्सिंग होम एक्ट का सीधा उल्लंघन है।

उधर नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला ने अंजोरा में संचालित मैत्री डेंटल कॉलेज की भी जांच की थी। जांच में उन्होंने पाया कि मैत्री डेंटल कॉलेज 1 नवंबर 2020 से बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहा  था। जांच में पाया गया कि कॉलेज प्रबंधन ने फायर एनओसी भी नहीं लिया था। कॉलेज ने 30 जून 2020 के बाद से एसएमएस सर्टिफिकेट भी नहीं लिया था। इसके साथ ही नोडल अधिकारी की जांच में सामने आया कि संस्थान के पास पॉवर ऑडिट सर्टीफिकेट भी मौजूद नहीं था।

नोडल अधिकारी ने इसे जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताते हुए कॉलेज को तत्काल बंद करने का नोटिस जारी करते हुए कॉलेज प्रबंधन से 3  दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोडल अधिकारी ने नोटिस में 4 साल की कुल मासिक ओपीडी की संख्या, डेंटल चेयर की संख्या, 2021 से अब तक इंटर्नशिप किए विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी देने के लिए कहा है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…