• 02/08/2024

बच्ची से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बच्ची से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड
Spread the love

अयोध्या के भदरसा में हुए गैंगरेप मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पीड़ित नाबालिग लड़की मां के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कलंदर थानाध्यक्ष और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई गैंगरेप मामले में देरी से मुकदमा दर्ज करने की वजह से की गई है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान की संपत्तियों के भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मामला अयोध्या के कलंदर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग से रेप के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल कर लंबे समय तक बारी-बारी उसके साथ रेप करते रहे। नाबालिग के गर्भवती होने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में परिजनों ने पुलिस के पास तहरीर दी लेकिन मामले में पुलिस अफसरों ने इस पर तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया। लेकिन हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मोईद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया।

ये है पूरी घटना

घटना ढाई महीने पहले की है। पीड़ित 12 वर्षीय लड़की खेत से मजदूरी करके लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में राजू नाम के एक शख्स ने उसे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। आरोप है कि बच्ची के पहुंचने पर मोईद खान ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान राजू ने उसका वीडियो बना लिया। फिर उसके बाद राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस अश्लील वीडियो के आधार पर दोनों उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करते रहे।

जब बच्ची दो महीने की गर्भवती हो गई तब मां को इसका पता चला। पीड़िता की मां के मुताबिक जब वह मामले की शिकायत कर पुलिस के पास गई तो वहां उससे सपा के नगर अध्यक्ष मोईद खान का नाम हटाने के लिए कहा गया। बाद में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की।

Related post

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी शुभ काम, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 21 सितंबर और दिन सोमवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया…