• 03/08/2024

वायनाड लैंडस्लाइड: मौतों का बढ़ता आंकड़ा, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के बावजूद सैकड़ो अब भी लापता

वायनाड लैंडस्लाइड: मौतों का बढ़ता आंकड़ा, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के बावजूद सैकड़ो अब भी लापता
Spread the love

वायनाड लैंडस्लाइड में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल के करीब 242 मजदूर भी फंसे हैं।उनसे संपर्क किया गया है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 340 से ज्यादा पहुंच गया है। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है। इनमें 146 शवों की पहचान हो चुकी है। इस दौरान 134 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं। राहत-बचाव का कार्य जारी है और मलबे के नीचे से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कुछ लोगों की किस्मत अच्छी रही है कि उन्हें बचाव में जुटे कर्मियों ने जिंदा ही बाहर निकाला है।

वायनाड में रेस्क्यू ऑपरेशन का शनिवार को चौथा दिन है। वायनाड के चूरमाला में NDRF से लेकर सेना के जवान तक लोगों को बचाने के काम में जुटे हुए हैं। सेना ने 1 अगस्त को मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की जानकारी दी थी। अब सिर्फ मलबे में दबे शवों को ढूंढने का काम चल रहा है। कई जगह जमीन के अंदर मलबे में 20 से 30 फीट तक शवों के दबे होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि एनडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियों द्वारा समन्वित और व्यापक बचाव अभियान ने सुनिश्चित किया कि वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से 1,500 से अधिक लोगों को बचाया गया है। विजयन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “दो दिवसीय बचाव अभियान में 1,592 लोगों को बचाया गया। इतने कम समय में इतने लोगों को बचाने के लिए समन्वित और व्यापक अभियान की यह उपलब्धि है।

Related post

Aaj ka Panchang 10 August 2026: सावन का दूसरा सोमवार आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 10 August 2026: सावन का दूसरा…

Spread the loveAaj ka Panchang 10 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 10 August 2026: आज सावन का दूसरा सोमवार है. वहीं, चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर…
CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…