• 03/08/2024

ताजमहल में घुसे दो युवकों ने मकबरे पर चढ़ाया गंगाजल, दीवार पर चिपकाया ओम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताजमहल में घुसे दो युवकों ने मकबरे पर चढ़ाया गंगाजल, दीवार पर चिपकाया ओम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

आगरा के ताजमहल में शनिवार सुबह हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां ताजमहल में घुसकर दो युवकों ने मुख्य मकबरे पर ऊपर से जल चढ़ा दिया। साथ ही दीवार पर ओम का स्टीकर भी चिपकाया। युवकों ने दावा किया कि वे बोतल में गंगाजल लेकर गए थे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची CISF ने दोनों को युवकों को आगरा पुलिस के हवाले किया है।

 

जानकारी के मुताबिक ये दोनों अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और वीनेश कुंतल हैं। जो मथुरा के रहने वाले हैं। हिंदू महासभा का दावा है कि यह ताजमहल नहीं, तेजोमहालय शिव मंदिर है। पुलिस ने दोनों को युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। पकड़े गए युवकों में एक का नाम श्याम, जबकि दूसरे का वीनेश चौधरी बताया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक पानी की बोतल में गंगाजल लेकर ताजमहल में घुसते हैं और अंदर पहुंचकर एक जगह जल चढ़ाते हैं। दूसरा साथी इस दौरान वीडियो बनाता है। जानकारी मिलते ही CISF एक्टिव हो गई और दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया। मामले में डीसीपी सूरज राय ने कहा कि गंगाजल चढ़ाया या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…