• 03/08/2024

बीच सड़क पर आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, एक ने दूसरे को जड़ा तमाचा, वर्दीवालों को लड़ता देख जुट गई भीड़

बीच सड़क पर आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, एक ने दूसरे को जड़ा तमाचा, वर्दीवालों को लड़ता देख जुट गई भीड़
Spread the love

गुंडो को सबक सिखाने वाली पुलिस ही जब गुंडो की तरह हाथापाई और मारपीट पर उतर जाए तो सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। न्यायधानी बिलासपुर में कुछ ऐसा ही मंजर सामने आया है। जहां दो आरक्षकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। एक आरक्षक ने दूसरे आरक्षक को तमाचा जड़ दिया।

 

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन पुलिस थाना इलाके में पुलिस विभाग के दो आरक्षक आपस में भिड़ गए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे का गिरेबान पकड़ लिया। पुलिसवालों के बीच मारपीट का ये वीडियो जेल चौक के आस पास का बताया जा रहा है। काफी देर तक दोनों आरक्षक एक दूसरे से उलझते रहे।

इसे भी पढ़ें: तेज बारिश के बीच स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा; जर्जर दीवार गिरने से 19 बच्चे मलबे में दबे, चार की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

झगड़े के दौरान दोनों आरक्षक एक दूसरे के साथ गाली गलौच भी कर रहे थे। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस वालों की मारपीट और हंगामे का वीडियो भी बनाना शुरु कर दिया। जो जमकर वायरल किया जा रहा है। वर्दी की फजीहत होने के बावजूद दोनों आरक्षक सड़क पर झगड़ते रहे।आरक्षकों के बीच हुई मारपीट की घटना से पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…