• 06/08/2024

कोरोना काल में 2.65 करोड़ का दवा और उपकरण घोटाला, इस अधिकारी पर गिरी गाज, सरकार ने किया सस्पेंड

कोरोना काल में 2.65 करोड़ का दवा और उपकरण घोटाला, इस अधिकारी पर गिरी गाज, सरकार ने किया सस्पेंड
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में दवा और मेडिकल उपकरण खरीदी में 2.65 करोड़ के घोटाले के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने तत्कालीन एडिशनल डायरेक्टर डॉ निर्मल वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वर्तमान में वे पं जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पीएसएम विभाग के एचओडी हैं। उन्हें सरकार ने कांकेर मेडिकल कॉलेज में अटैच कर दिया है।

करोडों के इस घोटाले की चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से गठित जांच समिति पिछले दो साल से जांच चलकर रही थी। समिति ने अपनी जांच में पाया कि चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ एसएल आदिले (संविदा) और वित्तीय अधिकार रखने वाले डॉ निर्मल वर्मा ने नियमों का घोर उल्लंघन किया। जांच रिपोर्ट में समिति ने डॉ निर्मल वर्मा को दोषी करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

कमेटी की जांच में दवा और उपकरण की खऱीदी में 2.65 करोड़ की अनियमितता सामने आई थी। नियम के मुताबिक एक लाख से ज्यादा की खरीदी पर टेंडर बुलाया जाता है। लेकिन डॉ निर्मल वर्मा ने 2 करोड़ 65 लाख 29 हजार 296 रुपए का खरीदी आदेश कोटेशन के आधार पर ही कर दिया।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…