• 06/08/2024

न नदी.. न सड़क, बीच खेत में ही बना दिया पुल

न नदी.. न सड़क, बीच खेत में ही बना दिया पुल
Spread the love

बिहार में लगातार गिर रहे पुलों के बीच जिम्मेदारों ने एक ऐसे अनोखे पुल का निर्माण किया है, जिसके चर्चे सोशल मीडिया तक में हो रहे हैं। यहां न तो नदी में पुल का निर्माण किया गया है, और न ही किसी सड़क पर बल्कि जिम्मेदारों ने खेत के बीचों बीच पुल का निर्माण कर दिया है। मामला अररिया जिले का है।

बताया जा रहा है कि रानीगंज प्रखंड के परमानंदपुर गांव में एक नदी पर पुल और तकरीबन 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था। जिसके बाद पुल का निर्माण भी किया गया लेकिन नदी में नहीं बल्कि एक ऐसे खेत के बीचों बीच, जिसके दोनों ओर दूर-दूर तक सड़क ही नहीं है।

इस पुल निर्माण को देख अब ग्रामीण भी अपना माथा पीट रहे हैं कि वे इसका क्या इस्तेमाल करें। वहीं यह प्रशासन के लिए भी अब गले की हड्डी बनते जा रहा है।

इस मामले में अररिया के डीएम इनायत खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसमें कार्यपालक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीओ, सीईओ समेत संबंधित इंजीनियर को मौके का भ्रमण करने के लिए कहा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…