• 06/08/2024

पलटेगा भूपेश सरकार का ये बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, साय कैबिनेट में कल इन बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

पलटेगा भूपेश सरकार का ये बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, साय कैबिनेट में कल इन बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार 7 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। इस बैठक में कई बड़े निर्णयों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि नगरीय निकायों में प्रत्यक्ष तरीके से महापौर के चुनाव कराए जाने पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

प्रदेश में साल 2018 से पहले तक महापौर और अध्यक्ष का प्रत्यक्ष प्रणाली के तहत चुनाव होता था। साल 2018 में भूपेश बघेल की सरकार बनने पर इस फैसले को पलट दिया गया। जिसके बाद महापौर और अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होने लगा। भूपेश सरकार ने मतदाताओं से सीधे महापौर और अध्यक्ष चुनने का अधिकार छीन लिया था। मतदाता केवल पार्षद ही चुन सकते थे और चुने हुए पार्षद महापौर और अध्यक्ष का चुनाव करते थे।

कैबिनेट कर्मचारियों की एक बड़ी मांग पर भी मुहर लगा सकती है। कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते पर भी चर्चा हो सकती है। साय कैबिनेट कर्मचारियों के 4 फीसदी डीए बढ़ोत्तरी पर अपनी मुहर लगा सकती है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…