• 07/08/2024

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का एक्शन जारी, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का एक्शन जारी, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने फिर एक रिश्वतखोर पटवारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रायगढ़ जिले के छाल तहसील में पदस्थ हरिशंकर राठिया को एसीबी की टीम ने एक ग्रामीण से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण का एक सरकारी जमीन पर कब्जा था। जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर  पटवारी ने 25 हजार रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद 20 हजार रुपये पर दोनों के बीच डील पक्की हुई। ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसीबी के पास की।

मामले की तस्दीक के बाद एसीबी ने ग्रामीण को 20 हजार रुपयों के साथ तहसील कार्यालय भेजा। जिसके बाद जैसे ही ग्रामीण ने पटवारी को पैसे दिए वैसे ही एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।

Related post

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 160 गांवों का होगा चयन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश…

Spread the love 00 प्रत्येक ग्रामसभा को मिलेगी 15 लाख की स्वीकृति 00 आदिम जाति विभाग द्वारा सम्बन्धित जिलों के कलेक्टरों…
मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस…

Spread the love00 डीएमएफ से 19.65 लाख की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई…
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर…

Spread the love00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री 00 प्रोजेक्ट…