• 07/08/2024

विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर पूरे देश में आक्रोश, PM मोदी का बड़ा बयान, अब ये पहलवान खेलेगी फाइनल

विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर पूरे देश में आक्रोश, PM मोदी का बड़ा बयान, अब ये पहलवान खेलेगी फाइनल
Spread the love

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई घोषित कर दिया गया है।वह फाइनल में पहुंच चुकी थीं। आज उनका मैच होना था। लेकिन मैच से थोड़ी देर पहले ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किया गया है।

फाइनल से पहले उनको आयोग्य घोषित किए जाने के बाद हर भारतीय को बड़ा झटका लगा है। इस बीच पीएम मोदी ने फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने पर उनका उत्साह बढ़ाया और अपना दुख प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “विनेश, आप चैंपियनों की चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की हार दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है।और मजबूत होकर वापस आओ!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएश (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात कर जानकारी मांगी है।विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद उनके परिवार वालों ने सरकार और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।

आईओसी ने पुष्टि की है कि विनेश फोगाट की जगह क्यूबा की पहलवान युसनेइलिस गुजमैन फाइनल खेलेंगी।

Related post

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति…
Aaj Ka Panchang 4 August 2026: आज सावन के पहले मंगला गौरी व्रत पर बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: आज सावन के…

Spread the loveAaj ka panchang 4 August 2026: सावन महीने में मंगलवार के दिन माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी व्रत का…
Aaj ka Rashifal 4 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 4 August 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 4 August 2026:आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि…