• 13/08/2024

सावधान: ATM में थोड़ी सी चूक और अकाउंट खाली, शातिर ठग गिरोह पकड़ाया, लोगों को ऐसे बनाता था शिकार

सावधान: ATM में थोड़ी सी चूक और अकाउंट खाली, शातिर ठग गिरोह पकड़ाया, लोगों को ऐसे बनाता था शिकार
Spread the love

पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए अगर आप भी बैंक एटीएम (ATM) जाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। कहीं आपकी एक छोटी सी चूक आपके मेहनत की कमाई पर पानी न फेर दे। दरअसल छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस 3 ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट पर हाथ साफ कर देते थे।

बालोद की कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 142 नग एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल और एक स्वाइप मशीन सहित 25 हजार रुपये नगद बरामद किया है।

बालोद पुलिस के हत्थ चढ़े ये तीनों आरोपी इतने शातिर हैं कि लोगों की मदद के बहाने से और ध्यान भटकाकर ये एटीएम कार्ड को बदलकरल अपने पास रख लेते थे और उन्हें दूसरा एटीएम कार्ड थमा देते थे। बाद में ये उन एटीएम कार्डों से पूरा पैसा निकाल लेते थे। लोगों को जब तक इसकी भनक लगती थी, तब तक ये पूरा बैंक बैलेंस साफ कर देते थे।

ये तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। इन तीनों ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा सहित अन्य जिले शामिल हैं। जहां इन तीनों ने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…