• 13/08/2024

सब्जी विक्रेता ने फॉरेस्ट गार्ड को ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट! रेट को लेकर हुआ था विवाद

सब्जी विक्रेता ने फॉरेस्ट गार्ड को ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट! रेट को लेकर हुआ था विवाद
Spread the love

सिंगरौली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सब्जी के दाम को लेकर हुई बहस में फॉरेस्ट गार्ड का सब्जी वाले से विवाद हो गया। इसी रंजिश के चलते युवक ने वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कमलेश साकेत साप्ताहिक बाजार गीर में सब्जी बेचता था। कल वनरक्षक शीतल सिंह सब्जी लेने पहुंचा था, जहां सब्जी के भाव को लेकर वनरक्षक और युवक के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद वह सब्जी लेकर वापस घर लौट गया। जब आज मंगलवार को वनरक्षक ड्यूटी जा रहा था, तभी कमलेश ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और वनरक्षक को कुचल दिया और कई फीट तक घसीटता रहा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related post

Aaj Ka Panchang 05 August 2026: आज मासिक कालाष्टमी पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 05 August 2026: आज मासिक कालाष्टमी…

Spread the loveAaj Ka Panchang 05 August 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 05 अगस्त 2026, बुधवार का दिन है. आज सावन…
Aaj Ka Rashifal 05 August 2026: आज बुध ग्रह करेंगे कर्क राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 August 2026: आज बुध ग्रह…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 05 August 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 42…
राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य…