• 14/08/2024

ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस की CBI ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम के साथ अस्पताल पहुंची

ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस की CBI ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम के साथ अस्पताल पहुंची
Spread the love

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले में नई एफआईआर दर्ज कर अपनी पड़ताल कर रही है। सीबीआई की टीम दिल्ली से फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ कोलकाता पहुंची।

कोलकाता पुलिस के अधिकारी आरोपी संजय रॉय को लेकर सीजीओ कॉम्पलेक्स में स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचे। पुलिस अधिकारी अपने साथ केस से जुड़े हुए तमाम साक्ष्य औऱ दस्तावेज भी लेकर पहुंचे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई के अफसर मेडिकल अफसरों और फॉरेंसिक टीम के साथ मेडिकल कॉलेज में उस जगह पहुंचे, जहां ट्रेनी डॉक्टर को दरिंदगी का शिकार बनाया गया था और उसकी हत्या की गई थी।

आपको बता दें कोलकाता हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए मामले को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने पुलिस को बुधवार सुबह 10 बजे तक केस डायरी सीबीआई को सौंपने भी निर्देश दिया था।

क्या है मामला?

कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के सेमीनार हॉल में शुक्रवार को एक ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या की गई थी। पीड़िता के आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। उसके बाएं पैर, दाहिने हाथ और होंठ पर भी चोटें लगी थी। इसके अलावा उसकी गर्दन भी टूटी हुई थी। मामले में पुलिस ने 33 वर्षीय संजय रॉय नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…