• 14/08/2024

खतना के दौरान नाई से हो गया बड़ा कांड, डेढ़ माह के मासूम की मौत

खतना के दौरान नाई से हो गया बड़ा कांड, डेढ़ माह के मासूम की मौत
Spread the love

खतना के दौरान नाई की लापरवाही से डेढ़ महीने के एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है। खतना करते वक्त नाई से नस कट गई। जिससे ज्यादा खून बह गया और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में परिजनों ने नाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर घटना के बाद से नाई दुकान बंदकर फरार हो गया है।

मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। यहां वाजिद नाम के एक शख्स ने रविवार को अपने डेढ़ महीने के बच्चे का खतना कराया। खतना के लिए जान-परिचित के एक नाई कबीर को बुलाया गया। कबीर ने बच्चे का खतना कर दिया, लेकिन इस दौरान उससे नस कट गई। जिसके बाद खून बहने लगा।

खून बहते देख शुरूआत में किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन घंटे भर तक जब खून बहना बंद नहीं हुआ। दर्द से हलाकान बच्चा रोते रहा। जिसके बाद परिवारवालों ने उसे फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

इलाज कर रहे डॉक्टर ने परिवार वालों को बताया कि खतना के दौरान नाई की लापरवाही से नस कट गई। जिससे शरीर से काफी खून बहने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में नाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। है। घटना के बाद नाई अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी नाई की खोजबीन में लग गई है।

Related post

BREAKING : महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार…भारत लाने की तैयारी शुरू

BREAKING : महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान…

Spread the love00 7 साल से फरार, अब भारत लाने की तैयारी रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, बारिश पर लगेगा ब्रेक, बढ़ेगा तापमान; जानें पूरे प्रदेश का हाल

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा…
Sawan 2026: भोले के भक्तों का इंतजार खत्म! इस दिन से शुरू होगा सावन,जानें कितने पड़ेंगे श्रावणी सोमवार

Sawan 2026: भोले के भक्तों का इंतजार खत्म! इस…

Spread the loveSawan Kab Se Hai: भगवान शिव को समर्पित सावन (श्रावण) माह का इंतजार हर साल करोड़ों शिव भक्तों को…