• 15/08/2024

आजादी के जश्न में राहुल गांधी का हुआ अपमान! 5वीं पंक्ति में बैठने से बिफरी कांग्रेस..केंद्र सरकार को घेरा

आजादी के जश्न में राहुल गांधी का हुआ अपमान! 5वीं पंक्ति में बैठने से बिफरी कांग्रेस..केंद्र सरकार को घेरा
Spread the love

देशभर में आजादी का जश्न जोर-जोर से मनाया गया। जगह-जगह पर तिरंगा शान से लहराया, लेकिन इस बीच अब राजधानी दिल्ली में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। राहुल गांधी जो कि विपक्ष के नेता हैं, उन्हें समारोह की पांचवी पंक्ति में जगह दी गई। जिससे कांग्रेस आग बबूला हो गई है।

 

कांग्रेस का आरोप है क‍ि जानबूझकर राहुल गांधी का अपमान करने के इरादे से उन्‍हें पीछे क्यूकी पंक्ति में बिठाया गया। इसको लेकर सवाल उठा तो रक्षा मंत्रालय ने जवाब दिया और वजह भी बताई क‍ि आख‍िर क्‍यों उन्‍हें इतना पीछे बिठाया गया। कांग्रेस ने रक्षा मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण की आलोचना की है कि पहली पंक्ति ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए आरक्षित थी और कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। कांग्रेस इस बात से भी नाराज है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पांचवीं पंक्ति में सीट दी गई, हालांकि वह राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

 

कांग्रेस ने कहा कि पीएम ने केवल अपनी हताशा प्रकट की है। जब कैबिनेट रैंक वाले नेता राहुल गांधी को पांचवीं पंक्ति में बैठाया गया, जबकि मंत्री पहली पंक्ति में बैठे थे… लेकिन हमारे नेता ऐसी ओछी हरकतों से प्रभावित नहीं होते। रक्षा मंत्रालय का स्पष्टीकरण केवल उन्हें बेनकाब कर रहा है। हमारे नेता तब भी जनता के नेता रहेंगे, भले ही उन्हें 50वीं पंक्ति में बैठाया जाए।

Related post

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों…

Spread the loveबिलासपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर…
CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…