• 17/08/2024

Big Breaking: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, कई घंटे चले घटनाक्रम के बाद बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस का ऐक्शन

Big Breaking: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, कई घंटे चले घटनाक्रम के बाद बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस का ऐक्शन
Spread the love

बलौदाबाजार हिंसा मामले में दिन भर चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार पुलिस शनिवार सुबह विधायक के सेक्टर 5 स्थित निवास पहुंची थी। बलौदाबाजार पुलिस के आगमन की कार्यकर्ताओं को पहले ही जानकारी लग गई थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में विधायक के निवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई।

कार्यकर्ता पुलिस को अंदर जाने से पहले ही घेर लिए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी बहस भी हुई।

उधर जैसे ही पीसीसी चीफ दीपक बैज को इसकी जानकारी लगी वे तुरंत ही रायपुर से विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पहुंचे। उनकी विधायक के साथ लंबी बैठक हुई। बाद में पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ बलौदाबाजार ले गई।

बता दें लगातार 4 बार नोटिस मिलने के बावजूद विधायक ने अपना बयान नहीं दर्ज कराया। उन्होंने बयान देने से मना कर दिया था औऱ कहा था कि व्यस्तता की वजह से वे बयान देने बलौदाबाजार नहीं आ सकते। पुलिस को अगर बयान दर्ज करना है तो वो उनके पास आएं और बयान लेकर जाएं। जिसके बाद पुलिस की टीम आज दूसरी बार विधायक के निवास पहुंची थी।

क्या है मामला?

10 जून को जैत खाम को क्षति पहुंचाने के मामले में सतनामी समाज ने बलौदाबाजार में प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनका विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। भीड़ ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। इसके साथ ही बाहर खड़े वाहनों को भी भीड़ नहीं बख्शा था, तोड़फोड़ के बाद उसमें आग लगा दी थी।

इस प्रदर्शन से पहले एक सभा हुई थी। जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। इसी सिलसिले में बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव से पूछताछ करना चाहती थी।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ के बाद विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने आरोपी बनाया था। हालांकि देवेंद्र यादव ने पुलिस पर पहले ही आरोप लगाया था कि पुलिस कांग्रेस नेताओं को मामले में जबरदस्ती फंसा रही है और उन पर दबाव डालकर विधायक का नाम लेने के लिए दबाव बना रही है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…