• 19/08/2024

सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, CRPF का एक इंस्पेक्टर शहीद

सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, CRPF का एक इंस्पेक्टर शहीद
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) पर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक इंस्पेक्टर शहीद हो गया।

यह आतंकी घटना दोपहर साढ़े 3 बजे के आसपास की है। सीआरपीएफ और एसओजी टीम गश्त पर निकली थी। उसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के 187वीं बटालियन के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को गोली लगी। घटना के बाद इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक जवाबी कार्रवाई के दौरान आतंकवादी मौके से फरार हो गए।

इससे पहले 14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान सेना के एक अधिकारी कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे। आपको बता दें पिछले कुछ महीने से घाटी में आतंकी  घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है।

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…