• 20/08/2024

कहीं ब्रश करते समय आप भी तो नहीं करते ये गलती, मुंह के जरिए फैल सकती है गंभीर बीमारी, ऐसे करें बचाव…

कहीं ब्रश करते समय आप भी तो नहीं करते ये गलती, मुंह के जरिए फैल सकती है गंभीर बीमारी, ऐसे करें बचाव…
Spread the love

हमारे शरीर में अधिकांश संक्रमण मुंह के माध्यम से ही तेजी से फैलते हैं। इसलिए रोजाना मुंह की सफाई करना बहुत जरूरी है। इन दिनों ज्यादातर लोग दांतों की समस्या से अक्पसर परेशान रहते हैं। क्योंकि, ब्रश करते समय ये लोग कई गलतियां कर देते है। जिसके कारण उनके मसूड़े खराब होने लगते हैं। जो एक बीमारी का कारण बन सकता है।

 

यहां हम आपको बताएंगे कि इस परेशानी से छुटकारा कैसे पाया जाए और कैसे अपने दांतों को स्वस्थ बनाए रखें। हालांकि, कई लोग ब्रश करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। जो उनके दांतों और मसूड़ों को प्रभावित करते हैं और ब्लीडिंग का कारण बनते हैं।इसके अलावा, ठीक से ब्रश न करने से दांत दर्द और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

 

आमतौर पर यही समझाया जाता है कि ब्रश को 3 महीने में एक बार जरूर बदलना चाहिए। विशेषकर बीमार होने पर ब्रश बदलने की सलाह दी जाती है।ऐसा कहा जाता है कि लंबे समय तक टूथब्रश का इस्तेमाल करने से ब्रश पर बैक्टीरिया जमा होने और संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।सभी सवालों का जवाब देते हुए डॉ. विकास गौड़ का कहना है कि ओरल हेल्थ के लिए लोगों को टूथब्रश का इस्तेमाल लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। साथ ही दिन में दो बार (सुबह और रात) ब्रश करने की भी सलाह दी जाती है। ज्यादा देर तक ब्रश करने से बेहतर है कि व्यक्ति किसी अच्छे टूथपेस्ट से 2 से 4 मिनट तक ही ब्रश करें।

 

डॉक्टर के मुताबिक, बहुत देर तक ब्रश करने से दांतों का इनेमल घिस सकता है, साथ ही ब्रश करने की उचित तकनीक का पालन करना चाहिए। बहुत से लोग अपने दांतों के केवल सामने वाले हिस्से को ही ब्रश करते हैं। दांतों के साथ-साथ जीभ को भी साफ करना जरूरी है। दुर्गंध से बचने के लिए टंग क्लीनर और ब्रश को साफ करना चाहिए। चारकोल पाउडर और मंजन के इस्तेमाल से दांतों का इनेमल घिसने का खतरा रहता है। इसलिए ऐसी चीजों से बचना चाहिए।

Related post

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार का इनाम घोषित, DCP ने जारी किया संपर्क नंबर…

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी…..

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग…
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला…

Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को…