• 21/08/2024

इमरजेंसी में भी सरकारी व्यवस्थाएं ठप! स्कूल की छत गिरने से क्लास में पढ़ रहे बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल, हॉस्पिटल ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

इमरजेंसी में भी सरकारी व्यवस्थाएं ठप! स्कूल की छत गिरने से क्लास में पढ़ रहे बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल, हॉस्पिटल ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल के छत का प्लास्टर गिरने से पढ़ाई कर रहे 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी बच्चे 5वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम पहुंचे। खून से लथपथ घायल स्कूली छात्रों को 108 एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी वाहन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर सभी बच्चों का उपचार किया गया। 2 बच्चे के सर में चोट आने के टांके लगाए गए है।

 

वहीं विधायक अनिला भेड़िया सहित प्रशासन की टीम भी घायल बच्चो को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों को बच्चों का समुचित इलाज के निर्देश दिए। बता दें, डौंडीलोहारा ब्लॉक के कोरगुड़ा के शासकीय स्कूल जर्जर हो चुका है। कक्षा 5वीं में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान छत का प्लास्टर अचानक गिर गया।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…