• 21/08/2024

यात्रियों की असुविधा पर CG हाई कोर्ट हुआ सख्त, रेलवे बोर्ड के निर्देशों पर अनदेखी पर कोर्ट ने मांगा जवाब

यात्रियों की असुविधा पर CG हाई कोर्ट हुआ सख्त, रेलवे बोर्ड के निर्देशों पर अनदेखी पर कोर्ट ने मांगा जवाब
Spread the love

रेलवे बोर्ड के निर्देशों की अनदेखी और यात्रियों को हो रही असुविधा को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने डीआरएम, बिलासपुर से स्पष्टीकरण मांगा है। और एक सप्ताह के भीतर शपथ पत्र दाखिल करने कहा है।

कोर्ट ने पूछा है, कि पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को क्यों अब भी स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है। जबकि रेलवे बोर्ड ने इन्हें नियमित करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बैंच में हुई।

बिलासपुर के वकील सुदीप श्रीवास्तव ने जनहित याचिका लगाई है। जिसमें कहा गया है, “रेलवे बोर्ड के 21 फरवरी 2024 के आदेश के बावजूद बिलासपुर जोन में लोकल पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को अब भी स्पेशल ट्रेन के रूप में ही चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं यात्रियों को मनमाना किराया, ट्रेन की अनियमितता और अचानक रद्द होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…