• 23/08/2024

नशे में 110 की स्पीड में दौड़ाई बस, अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की मौत, 38 घायल

नशे में 110 की स्पीड में दौड़ाई बस, अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की मौत, 38 घायल
Spread the love

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैदराबाद जा रही एक तेज रफ्तार बस  छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में मोही घाट पर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए पांढुर्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री भोपाल और आसपास के जिले के रहने वाले हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अजय देव शर्मा घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। पांर्ढुणा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था उनमें से 5 की मौत हो गई है। वहीं 5 की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केबिन में ड्राइवर के नजदीक बैठे घायल यात्रियों ने बताया कि बताया कि बस ड्राइवर नशे में था और वह तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था। एक अन्य यात्री ने बताया कि लगातार बारिश हो रही थी और ड्राइवर 110 की स्पीड में गाड़ी दौड़ा रहा था।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…