• 23/08/2024

15 की मौत: भारतीय पर्यटकों से भरी बस नेपाल में नदी में गिरी, 15 की मौत, इस राज्य के हैं यात्री

15 की मौत: भारतीय पर्यटकों से भरी बस नेपाल में नदी में गिरी, 15 की मौत, इस राज्य के हैं यात्री
Spread the love

पर्यटकों को लेकर नेपाल जा रही एक भारतीय बस बड़े हादसे का शिकार हो गई है। यात्रियों से भरी बस पोखरा से काठमांडू के बीच मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है। नदी से अब तक 15 शव बाहर निकाले जा चुके हैं। बाकी के यात्री लापता बताए जा रहे हैं। बस में ड्राइवर कंडक्टर को मिलाकर 42 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक यूपी के गोरखपुर से सभी यात्री बस नम्बर यूपी 53 एफटी 7633 पर सवार होकर काठमांडू के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को तनहु जिले के अबुखैरेनी में बस अनियंत्रित होकर मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक 15 शव बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 25 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। मरने वालों में गोरखपुर का रहने वाला बस का ड्राइवर मुर्तजा भी शामिल है।

तनहु के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सेना और सशस्त्र बलों को सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि बस में ड्राइवर और कंडेक्टर को मिलाकर 42 लोग सवार थे। जो जानकारी अभी तक निकलकर सामने आई है, उसके मुताबिक सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे। जो कि इलाहाबाद से पहले चित्रकूट गए थे और फिर वहां से गोरखपुर पहुंचे। यहां से 3 बसों में 110 यात्री काठमांडू के लिए रवाना हुए थे।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…